सेमीफाइनल में भारत से मिली हार, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी Steve Smith ने लिया संन्यास

By Editor
4 Min Read
Steve Smith

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी Steve Smith ने लिया संन्यास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में भारत से मिली हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी Steve Smith ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को Steve Smith के सन्यास की घोषणा की। हालांकि वे टेस्ट मैच खेलते रहेंगे।

साथी खिलाड़ियों को दिए थे संन्यास के संकेत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। हार के बाद, Steve Smith ने अपने साथी खिलाड़ियों से कहा था कि उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेल लिया है।

‘संन्यास लेने का ये सही समय है

अपने संन्यास की घोषणा को लेकर 35 वर्षीय Steve Smith ने कहा – यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने इसके हर पल का आनंद उठाया है। इस दौरान बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही हैं। 2 वर्ल्ड कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी। मेरे कई साथियों ने इस सफर को साझा किया है। अब, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि संन्यास लेने का, यह सही समय है।

2010 में किया था डेब्यू, 169 वनडे मैच खेले

Steve Smith ने 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। स्मिथ ने कुल 169 वनडे मैच खेले और 5727 रन बनाए। उनका औसत 43.06 और स्ट्राइक रेट 87.13 का रहा। वनडे में उनके नाम 34 अर्धशतक और 12 शतक दर्ज हैं। दिसंबर 2016 में, न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में खेली गई 164 रनों की पारी, उनके करियर की बेस्ट इनिंग रही।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं दिखा पाए फॉर्म

Steve Smith चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल नहीं दिखा पाए। 3 पारियों में 48.50 की औसत से उन्होंने 97 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेली गई 73 रन की पारी, चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही।

टेस्ट और टी-20 रिकार्ड

Steve Smith ने 116 टेस्ट की 206 पारियों में 56.75 की औसत से 10,271 रन बनाए, जिनमें 4 दोहरे शतक भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 239 रन का है। वहीं, उन्होंने 67 टी-20 मैच भी खेले, जिसमें 24.86 की औसत और 125.46 के स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए। इसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं।

कप्तानी में जीत का रिकार्ड 50 प्रतिशत

Steve Smith को 64 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। वे, ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे। स्मिथ 2015 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के रेगुलर कप्तान बने थे और 64 मैचों में उन्होंने कप्तानी की, जिसमें उनकी जीत का आंकड़ा, 50 प्रतिशत रहा।

Read More:Champions Trophy सेमीफाइनल: साउथ अफ्रीका नॉकआउट में पहली बार न्यूजीलैंड पर जीत चाहता है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *