Thursday, 14 May 2026
Watch Videos
Update India TV
  • राजस्थान
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
My News
  • update india
  • update india tv
  • latest news
  • breakingnews
  • Rajasthan news
  • BJP
  • rajasthan
  • jaipur
Update India TVUpdate India TV
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Update India 24x7 By Suryarath Creations

Home • राजस्थान • Khatu Shyam के दर पर कुंवारे भक्त की अनोखी फरियाद – बाबा, घर पहुंचूं तब तक सगाई पक्की हो जाए

राजस्थान

Khatu Shyam के दर पर कुंवारे भक्त की अनोखी फरियाद – बाबा, घर पहुंचूं तब तक सगाई पक्की हो जाए

Last updated: June 24, 2025 1:42 pm
By admin
3 Min Read
Khatu Shyam

राजस्थान(Rajasthan) के सीकर जिले की खाटू नगरी में भक्त ने बाबा श्याम के दरबार में चिट्ठी लिखकर शादी की मनोकामना की, सोशल मीडिया पर वायरल हुई भावुक गुहार।

Contents
  • खाटू धाम की परंपरा:
  • सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया:

सीकर, राजस्थान:

खाटूश्याम जी के पावन धाम में भक्तों की श्रद्धा और विश्वास के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन इस बार एक कुंवारे भक्त की चिट्ठी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बाबा श्याम के इस भक्त ने मंदिर परिसर में एक भावुक चिट्ठी छोड़ी है, जिसमें उसने अपनी शादी की मनोकामना व्यक्त की है। चिट्ठी में लिखा है: खाटू वाले श्याम, मैं मेरी मनोकामना आपको बता रहा हूं। मैं जब घर पहुंचूं, तब तक मेरी सगाई फाइनल हो जानी चाहिए। मेरे काम में तरक्की होनी चाहिए। जैसे ही मेरी शादी होती है, आपके दर्शन करने आऊंगा और सवा किलो मिठाई का भोग भी चढ़ाऊंगा। मेरी शादी जल्दी फाइनल कर दो बाबा। जय खाटूश्याम। हालांकि इस चिट्ठी में भक्त ने अपना नाम या पता नहीं लिखा है, लेकिन उसकी श्रद्धा और भावनाओं ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का दिल छू लिया है। चिट्ठी की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

खाटू धाम की परंपरा:

खाटू नरेश का यह पावन धाम न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहां ‘हारे के सहारे’ के दरबार में भक्त अपनी मनोकामनाएं चिट्ठियों में लिखकर बाबा को समर्पित करते हैं। भक्त गर्भगृह के आस-पास या दर्शन पंक्ति में चिट्ठी बांधते हैं, साथ में नारियल और भगवा धागा भी अर्पित करते हैं, जो श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बाबा श्याम के दरबार में लिखी गई चिट्ठियों से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया:

इस अनोखी चिट्ठी पर लोग भावुक हो रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा, सच्ची श्रद्धा हो तो बाबा सब सुनते हैं, वहीं कुछ ने लिखा, “बाबा श्याम जल्द ही तेरा घर बसाएंगे।

Read More: राजस्थान में Mid Day Meal में बड़ा बदलाव: अब मिलेगा दूध, अंडा, केक और मौसमी फल

कोटा में बना 221 फीट ऊंचा रावण: बारिश में भी अडिग, दशहरे पर होगा दहन
राजस्थान में Wildlife Conservation को नई गति, Chief Minister ने दिए अहम निर्देश
शिव विधायक Ravindra Singh Bhati पर नया केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?
Jalore में किसान आंदोलन जारी, Jawai बांध से पानी के बंटवारे की मांग
TAGGED:baba-shyam-blessingsemotional-prayeremotional-religious-momentsfaith-and-devotionindian-temple-storieskhatu-shyam-dhamkhatu-sikar-templekhatu-traditionsmarriage-wish-letterunmarried-devotee-viralviral-devotee-letterviral-social-media-letter
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • RPSC पेपर लीक केस: ₹60 लाख में खरीदा गया कृषि विज्ञान का पेपर, SOG जांच में खुलासा
  • Assam New CM: Himanta Biswa Sarma फिर होंगे असम के मुख्यमंत्री, 12 मई को लेंगे शपथ
  • पीएम मोदी ने Makhanlal Sarkar के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कौन है आखिर ये शख्स
  • बिहार के मोतिहारी में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों समेत तीन की जिंदा जलकर मौत
  • ‘एक बड़ी चमक दिखेगी…’ ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान-अमेरिका संघर्ष तेज

You May also Like

राजस्थानCRIME

प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड: उम्मीद, रहस्य और चिंता की कहानी

May 1, 2026
राजस्थान

कृषि मंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में रबी फसल और उर्वरक सप्लाई पर चर्चा

August 14, 2025
राजस्थान

Rajasthan Heritage Tourist Guide Association के नेतृत्व में गाईडो ने मिलकर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी से मिलकर की समस्याएं साझा

October 9, 2024
राजस्थान

नई दिल्ली में विकास पर अहम बैठक

August 8, 2025
Show More
  • More News:
  • update india
  • update india tv
  • latest news
  • breakingnews
  • Rajasthan news
  • BJP
  • rajasthan
  • jaipur
  • PM modi
  • Bhajanlal Sharma
  • Rajasthan Politics
  • rajasthan police
  • crime news
  • Rajasthan Government
  • Police Action
  • police investigation
  • Tree Plantation
  • supreme court
  • Water Conservation
  • Education
Update India TV

Update India 24×7 – Digital news channel bringing real-time updates, breaking stories & insights from Rajasthan, India & around the world.

Youtube X-twitter Facebook Instagram Rss

This website follows the DNPA Code of Ethics

About Company

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Sitemap
  • Privacy Policy
  • Read History
  • देश
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • CRIME
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम
  • bihar
  • Ajit pawar
  • हिमाटल प्रदेश

© Update India TV 24×7 by Suryarath Creations

Welcome to Update India 24x7
Username or Email Address
Password

Lost your password?