पीएम मोदी आज से दो दिवसीय मलेशिया के दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर मलेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के स्वागत के कुआलालंपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें एक मंच पर 800 कलाकार एक साथ अपनी प्रस्तुति देंगे।
स्वागत कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी और अलग-अलग भारतीय लोक नृत्यों की झलक देखने को मिलेगी। वहीं भारतीय मूल के लोग पारंपरिक परिधान में शास्त्रीय और लोक नृत्य पेश करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए भारतीय संस्कृति, एकता और विविधता को दर्शाया जाएगा। ये डांस परफॉर्मेंस मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि मलेशिया में पीएम मोदी की तीसरी यात्रा होगी। इस दौरान वह वे मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यह उनकी मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद पहली यात्रा होगी।
भारत और मलेशिया ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित दीर्घकालिक मित्रता साझा करते हैं। मलेशिया में 29 लाख से अधिक भारतीय प्रवासी समुदाय की उपस्थिति से यह संबंध और भी मजबूत होता है, जो विश्व में तीसरा सबसे बड़ा है।
यह भी पढ़ें: इंडिया स्टोन मार्ट 2026 में जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया उद्घाटन