पादूकलां में दो बैंक… हजारों खाते… फिर भी एक भी ATM नहीं

By admin
1 Min Read

पादूकलां: कस्बे में हजारों खाताधारक राजस्थान ग्रामीण बैंक और यूको बैंक से जुड़े हुए हैं, लेकिन विडंबना यह है कि दोनों बैंकों के बावजूद यहां एक भी एटीएम मशीन संचालित नहीं है। खाताधारकों को एटीएम कार्ड तो जारी कर दिए जाते हैं, लेकिन उपयोग करने के लिए उन्हें 20–25 किलोमीटर दूर रियांबड़ी, डेगाना या मेड़ता सिटी जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बैंक बंद रहने की स्थिति में काउंटर से नकदी निकासी नहीं हो पाती, और एटीएम न होने के कारण पूरा कस्बा नकदी संकट में फंस जाता है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है, जिन्हें छोटी–छोटी आवश्यकताओं के लिए भी दूर-दराज जाना पड़ता है।

बैंक शाखा प्रबंधकों ने बताया कि एटीएम बंद होने और नए एटीएम की आवश्यकता के बारे में कई बार लिखित रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने तुरंत एटीएम सुविधा बहाल करने की मांग उठाई है, ताकि दैनिक लेन-देन में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *