अंता उपचुनाव में बड़ा उलटफेर — नामांकन वापस लेंगे रामपाल मेघवाल

By admin
1 Min Read

पूर्व विधायक ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर की घोषणा, बोले — मोरपाल सुमन की जीत के लिए पूरी ताकत से काम करूंगा

राजस्थान की सियासत में अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल अब अपना नामांकन वापस लेने जा रहे हैं

शनिवार को उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की और पार्टी में दोबारा शामिल होने का ऐलान किया। मुलाकात के दौरान राठौड़ ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और कहा — “भाजपा एक परिवार है, यहां मनभेद नहीं, केवल मतभेद हो सकते हैं।”

रामपाल मेघवाल ने भी कहा कि वे अब भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएंगे।

इस निर्णय से अंता उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी रणनीतिक बढ़त मिली है और अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *