भरतपुर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत आदर्श विद्या मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

By admin
2 Min Read

नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

भरतपुर: “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय भरतपुर द्वारा सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर, भरतपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में नुक्कड़ नाटक, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता का प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किया।

नई पीढ़ी के सहयोग से ही बनेगा स्वच्छ भारत: आयुक्त विश्नोई

आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत का सपना तब ही पूरा होगा जब हमारी नई पीढ़ी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएगी।” उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने का आग्रह किया।

बैंक अधिकारियों ने दिया प्रेरणादायक संदेश

राजस्थान ग्रामीण बैंक भरतपुर के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से इस कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक सिद्धांत मिश्रा, वित्तीय साक्षरता अधिकारी नरेश खंडेलवाल, वरिष्ठ प्रबंधक इशांत सिंह, प्रबंधक शिशिर जैन सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रेरणात्मक विचार साझा किए।

विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *