“बीजेपी को आदिवासी को हिंदू बनाने का ठेका किसने दिया?”— विधायक गणेश घोगरा का तीखा हमला

By admin
2 Min Read

डूंगरपुर में कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा का प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान — कहा, “आदिवासी कभी हिंदू नहीं थे, बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है”

डूंगरपुर: कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी पर धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास की नहीं, बल्कि धर्मवाद और नफरत की राजनीति कर रही है।

विधायक घोगरा ने कहा कि “बीजेपी ने क्या ठेका ले रखा है आदिवासियों को हिंदू बनाने का? आदिवासी कभी हिंदू नहीं रहे हैं, लेकिन बीजेपी समाज को बांटने में लगी है।” उन्होंने दोवड़ा प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस कस्टडी में दिलीप अहारी की मौत हुई थी, जिसके बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।

घोगरा ने चेतावनी दी कि “अगर उन पुलिसकर्मियों को बहाल किया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे और चक्का जाम होगा।” उन्होंने पुलिस पर मारपीट करने और आम जनता को परेशान करने के आरोप भी लगाए।

विधायक ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार में लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है, थानों में लूट मची हुई है, और बीजेपी के नेता बजरंग दल के साथ मिलकर धार्मिक नफरत फैला रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले “हिंदू ठेकेदारों ने चर्च में घुसकर उपद्रव किया”, जिससे आदिवासी समाज में भय का माहौल है।

घोगरा ने आरोप लगाया कि “बीजेपी विकास के कार्यों में पूरी तरह विफल रही है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू–मुस्लिम और जातिवाद का खेल खेल रही है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *