जुलाई में थोक महंगाई 0.58% घटकर निगेटिव

By admin
1 Min Read

जुलाई 2025 में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति माह दर माह गिरकर शून्य से 0.58 प्रतिशत नीचे दर्ज की गई। यह गिरावट खाद्य वस्तुओं, खनिज तेलों, प्राकृतिक गैस और धातुओं की कीमतों में नरमी के चलते आई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में प्राथमिक वस्तुओं का थोक मूल्य स्तर पिछले साल की तुलना में 4.95 प्रतिशत कम रहा। बिजली और ईंधन वर्ग में सालाना आधार पर 2.43 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जबकि खाद्य कीमतों में 2.15 प्रतिशत की गिरावट आई।

इसके विपरीत, विनिर्मित वस्तुओं के थोक बाजार में सामान्य कीमत स्तर एक साल पहले की तुलना में 2.05 प्रतिशत ज्यादा रहा। जुलाई में महीना दर महीना थोक मूल्य सूचकांक 0.39 प्रतिशत बढ़कर 154.4 अंक पर पहुंचा, जबकि जून में यह 153.8 अंक था। जून में थोक मुद्रास्फीति शून्य से 0.13 प्रतिशत नीचे रही थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *