पुष्कर में विश्व पर्यटन दिवस पर भव्य कैमल सफारी रैली, स्वच्छता का संदेश भी दिया गया

2 Min Read

कैमल सफारी यूनियन ने बढ़ाया पर्यटन उत्साह, पर्यटन विभाग की भागीदारी केवल औपचारिक

पुष्कर: तीर्थ नगरी में शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कैमल सफारी यूनियन की ओर से भव्य कैमल सफारी रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, पर्यटन विभाग के नारायण सिंह और थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मेला मैदान से शुरू होकर कपालेश्वर तिराहा, ब्रह्मा मंदिर और सावित्री मंदिर रोड तक चली। इसमें कालबेलिया नृत्य और ढोल नगाड़ों के साथ ऊंट सफारी का शानदार प्रदर्शन हुआ।

कैमल सफारी यूनियन के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है बल्कि पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश भी देना है। वहीं, पर्यटन विभाग की ओर से केवल खाना पूर्ति और जयपुर घाट पर नगाड़ा वादन करके औपचारिकता पूरी की गई। व्यापक प्रचार न होने के कारण विदेशी पर्यटक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

कैमल सफारी यूनियन कार्यकारिणी: अध्यक्ष: नारायण सिंह रावत, उपाध्यक्ष: रवि झाला, महामंत्री: मेवा सिंह रावत, कोषाध्यक्ष: गुमान सिंह राठौड़, सचिव: ओंकार सिंह राठौड़, चांद सिंह राठौड़, शिव जी गुर्जर, सह सचिव: शेखर रावत, शैतान सिंह रावत, अशोक दमामी, सुन्दरसिंह रावत, चंद्र सिंह, संगठन मंत्री: लोकेश दमामी, राहुल दमामी, बलबीर दमामी, प्रचार मंत्री: राजवीर सिंह राठौड़, कुशाल सांगेला, राहुल, गोविंद दमामी, पवन जी सरगरा, कार्यकारिणी सदस्य: लाल सिंह रावत, भँवर सा, जय सिंह, पिंटु भाई, रघुवीर दमामी, गोपाल सिंह, सूरज गुर्जर, जय सिंह रावत, महेंद्र सिंह, गिरधारी रावत, सौदान चौधरी सहित अन्य।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *