अलवर में हरियाली तीज पर वन महोत्सव, CTH विवाद पर सरकार का जवाब

By admin
2 Min Read

अलवर में हरियाली तीज पर वन महोत्सव, ढाई करोड़ पौधारोपण का संकल्प

हरियाली तीज के अवसर पर अलवर की कटी घाटी में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण सघन अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भाग लिया। इस मौके पर ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया और जल, वृक्ष व मृदा संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

भूपेंद्र यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को धरती माता के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया और कहा कि धरती ही जीवन के सभी संसाधनों की जननी है। उन्होंने सरिस्का और रणथंबोर के CTH विवाद पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के अनुसार ही कार्य हो रहा है और विपक्ष झूठ फैला रहा है।

कृषि मंत्री ने अलवर की हरियाली और जल स्रोतों को प्रदेश की ताकत बताया और सवाई माधोपुर में नगर वन की मांग रखी। वहीं वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष सात करोड़ 35 लाख पौधे लगाए गए थे और इस बार लक्ष्य को और बढ़ाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा “मन की बात” में राजस्थान के वृक्षारोपण प्रयासों की सराहना का उल्लेख किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *