भीलवाड़ा: अधूरी सड़क निर्माण पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया, कार्य शुरू

By admin
1 Min Read

भीलवाड़ा: जिले के आसींद में नेशनल हाईवे 158D पर पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा 700 मीटर सड़क निर्माण का काम अब शुरू हो गया है। सड़क के दोनों ओर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मकानों को ध्वस्त किया।

इस दौरान मकान मालिकों और प्रशासन के बीच हल्की नोंकझोंक देखने को मिली, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। अतिक्रमण ध्वस्त करने से पहले मकान मालिकों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मकानों को ध्वस्त कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन साल से अधूरे पड़े इस सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिले और सड़क हादसों को रोका जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *