जालोर के आर्यों ने निभाई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में सहभागिता

By admin
2 Min Read

जालोर: हाल ही में दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में आर्य समाज जालोर के प्रतिनिधि मंडल ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
आर्य वीर दल के महामंत्री शिवदत्त आर्य ने बताया कि सम्मेलन में आर्य समाज जालोर के प्रधान दलपत सिंह आर्य एवं आर्य समाज लालपोल के प्रधान विनोद आर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ।
दल में शाखा नायक कन्हैयालाल मिश्रा, चंद्रशेखर शर्मा, छगननाथ गोस्वामी, निष्ठा जैन, चारु, डिम्पल, करीना, निशा, रेणुका, मनीषा, नैना, उर्मिला, अनुष्का, वैशाली, मानसी, सुनीता, वर्षा, कमलेश, तुषार, पियूष, आर्यन, कार्तिक वैष्णव, कार्तिक लोहार, हिमांशु, मनीष, गिरीश, ऋषभ, विनोद, रणसिंह, हितेश, विकाससागर आर्य सहित अनेक आर्य शामिल रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने सम्मेलन के योग सत्र, व्यायाम सत्र, यज्ञ हवन सत्र, आर्य वीर-वीरांगना सत्र, गुरुकुल सत्र, तथा कवि सम्मेलन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। सायंकाल आयोजित 11111 कुण्डीय हवन यज्ञ में प्रतिनिधियों ने यजमान बनकर आहुतियां अर्पित कीं। दूसरे दिन प्रातः योग एवं प्राणायाम सत्र के बाद विशाल यज्ञ में भाग लिया तथा दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में उपस्थिति दर्ज की।
रात्रि में आर्य वीर-वीरांगना दल के व्यायाम प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीसरे दिन के सत्रों में भी प्रतिनिधियों ने यज्ञ, योग और भजनोपदेश में भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
रात्रिकालीन व्यायाम प्रदर्शन में आर्य वीरों की अद्भुत प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया।

चौथे दिन प्राणायाम व यज्ञ के पश्चात पूर्वांचल और नागालैंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।
सम्मेलन का मुख्य संदेश विश्व बंधुत्व, एकता और वैचारिक जागृति रहा — जहाँ न जातिवाद, न प्रांतीयता और न भाषाई भेदभाव का स्थान था।
अंतिम दिवस में सभी प्रतिभागियों ने दिल्ली भ्रमण किया और प्रेरणादायक अनुभवों के साथ लौटे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *