रानी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भाजपा मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा

By admin
2 Min Read

पाली से तरूण रावल की रिपोर्ट

पाली: जिले के रानी स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों की सुविधा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रानी शहर मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजा।

250 गाँवों के यात्रियों को सुविधा देने और पर्यटन-व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अहम ट्रेनों के ठहराव की मांग

ज्ञापन में बताया गया कि रानी स्टेशन के आसपास लगभग 250 गाँव बसे हुए हैं और रोज़ाना हजारों लोग रेलवे सेवा का उपयोग करते हैं। बावजूद इसके, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रानी स्टेशन पर ठहराव नहीं होता, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होती है।

इस अवसर पर मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी की मौजूदगी में रानी भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रानी स्टेशन क्षेत्र आर्थिक, धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों का ठहराव न केवल यात्रियों को सुविधा देगा बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

ज्ञापन में जिन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है, उनमें शामिल हैं:

  1. अजमेर-नगर ट्रेन (16208/16209)
  2. अहमदाबाद-वाराणसी सुपरफास्ट (22735/22736)
  3. जोधपुर-इंदौर ट्रेन (12974/12973)
  4. अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19409/19410)
  5. अजमेर-सिकंदराबाद ट्रेन (17019/17020)
  6. जोधपुर-कोलकाता (12308/12307)
  7. जोधपुर-हावड़ा (12308/12307)
  8. बेंगलुरु-बीकानेर (22477/22478)
  9. जोधपुर-हावड़ा (19667/19668)
  10. अहमदाबाद-वाराणसी (09046/09045)

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इन ट्रेनों का ठहराव यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा और स्थानीय स्तर पर व्यापार और पर्यटन को नई दिशा देगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *