जयपुर में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

By admin
1 Min Read

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी के दूसरे दिन रविवार को जयपुर के आराध्य देव गोविंददेव जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने रथ में विराजमान गोविंददेव जी के चित्रस्वरूप की आरती की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर महंत ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर परिसर जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, जयपुर नगर निगम हैरिटेज महापौर कुसुम यादव सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गोविंददेव जी मंदिर में हर वर्ष जन्माष्टमी के दूसरे दिन धूमधाम से नंदोत्सव मनाया जाता है। शहर के प्रमुख मार्गों से निकलने वाली इस शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल होती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *