राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत निर्णयों से देश को चहुंमुखी विकास की दिशा दी। वे एक ओजस्वी वक्ता और कुशल राजनेता के रूप में सदैव देशवासियों की स्मृतियों में अमर रहेंगे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।