राजस्थान में 122 करोड़ का फसल बीमा घोटाला! किसानों के नाम पर बीमा कंपनियों ने हड़पे करोड़ों रुपये

By admin
2 Min Read

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा खुलासा — 1.7 लाख किसानों के दावे दिखाए गए शून्य, 30,000 से अधिक फॉर्म पाए गए फर्जी, होगी FIR और सख्त कार्रवाई

जयपुर: राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 122 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खुलासा किया कि बीमा कंपनियों ने किसानों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं।

श्रीगंगानगर में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री मीणा ने बताया कि खरीफ 2023 से लेकर रबी 2024 तक लगभग 1.7 लाख किसानों के फसल नुकसान के दावे “शून्य” दर्शा दिए गए, जबकि इन किसानों की फसलें मौसमी आपदाओं और बेमौसम बरसात से पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थीं।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बीमा कंपनियों ने फर्जी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर किसानों के हस्ताक्षर जाली किए और उनकी दावा राशि हड़प ली। जांच में 30,000 से अधिक आवेदन फॉर्म जाली पाए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि यह मामला किसानों के साथ गंभीर धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी का है। उन्होंने कहा, “किसानों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाएगी और दोषी बीमा कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *