चित्तौड़गढ़: समुदाय विशेष के एक युवक से संबंध पर देर रात कॉलोनी में हंगामा; युवक गिरफ्तार

2 Min Read

RAJASTHAN: चित्तौड़गढ़ में युवती से संबंधों को लेकर विवाद, देर रात कॉलोनी में हंगामा; युवक हिरासत में

संवाददाता- गोपाल चतुर्वेदी / चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवती से संबंधों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और युवक के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर स्थित एक कॉलोनी में समुदाय विशेष के एक युवक और युवती के बीच संबंधों को लेकर विवाद की सूचना फैली थी। इसके बाद बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाल ली।

स्थिति को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक बृजेश, सदर थाना अधिकारी प्रेमसिंह और चंदेरिया थाना प्रभारी मोतीराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई घंटे तक समझाइश कर मामला शांत कराया।

पुलिस ने युवक को सुरक्षा के मद्देनजर हिरासत में लेकर सदर थाने पहुंचाया। वहीं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटे रहे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) को भी लगाया गया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *