NEET घोटाले की लीपापोती चालू खरगे ने पीएम मोदी पर बोला हमला

By admin
3 Min Read

NEET 2024: देश की सबसे बड़ी और दूसरी सबसे मुश्किल परीक्षा NEET UG पर जारी बवाल थम नहीं रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने शिक्षा मंत्री और एनटीए के द्वारा नीट एक्जाम घोटाले की लीपापोती चालू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा मूकदर्शक नहीं रह सकते। जब 24 लाख युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, तो पीएम चुप क्यों हैं।

खरगे ने पीएम मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार से पूछा कि अगर नीट एक्जाम में पेपर लीक नहीं हुआ तो बिहार में 13 आरोपियों को पेपर लीक के चलते गिरफ़्तार क्यों किया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या रैकेट में शामिल शिक्षा माफिया व संगठित गिरोह को पेपर के बदले 30 से 50 लाख रुपए तक के भुगतान का पटना पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पर्दाफ़ाश नहीं किया है।
गुजरात के गोधरा में NEET-UG में धोखाधड़ी
खरगे ने आगे लिखा, गुजरात के गोधरा में NEET-UG में धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ नहीं हुआ है। जिसमें कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक व्यक्ति, एक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति समेत 3 लोग शामिल हैं और गुजरात पुलिस के अनुसार आरोपियों के बीच 12 करोड़ रुपए से अधिक का लेन-देन सामने आया है?
मोदी सरकार ने घोंटा 24 लाख युवाओं के अरमानों का गला
कांग्रेस नेता कहा कि यदि मोदी सरकार के मुताबिक़ NEET में कोई पेपर लीक नहीं हुआ तो ये गिरफ़्तारियां क्यों हुई? इससे क्या निष्कर्ष निकला? क्या मोदी सरकार देश की जनता की आंखों में पहले धूल झोंक रही थी या अब? मोदी सरकार ने 24 लाख युवाओं के अरमानों का गला घोंटने का काम किया है। NEET में 24 लाख युवा डॉक्टर बनने के लिए परीक्षा देते हैं, जिसमें वो 1 लाख मेडिकल सीटों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।
मोदी सरकार ने NTA का दुरुपयोग कर Marks और Ranks की धांधली
उन्होंने कहा कि इन 1 लाख सीटों में से करीब 55,000 सरकारी कॉलेजों की सीट है जहॉं SC, ST, OBC, EWS वर्गों की सीट आरक्षित हैं। इस बार मोदी सरकार ने NTA का दुरुपयोग कर Marks और Ranks की जोरदार धांधली की है जिससे आरक्षित सीटों का Cut-off भी बढ़ गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि गुणवान के छात्रों को रियायती दरों में सरकारी दाखिले से वंचित करने के लिए Grace Marks, Paper Leaks और धांधली का खेल खेला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *