RSMSSB Stenographer Result Delay: सोशल मीडिया पर मज़ेदार वार्तालाप वायरल

By admin
2 Min Read

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की स्टेनोग्राफर भर्ती परिणाम में हो रही देरी को लेकर सोशल मीडिया पर दिलचस्प चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। इस बीच बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के आधिकारिक X अकाउंट से दिए गए मज़ेदार और हल्के-फुल्के जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

एक यूज़र मीणा जी ने आलोक राज से ट्वीट कर स्टेनो रिजल्ट की मांग की और इसके साथ एक मज़ाकिया मीम भी शेयर किया। मीम में एक लड़की अपने दोस्त से पूछती है – “कब आएगा तेरा रिज़ल्ट? बाबूजी तो CGL वाले से शादी कर रहे हैं।” इस पर लड़का सोचता है – “स्टेनो का कोई पता नहीं है, तू शादी कर ले।”

इस पर चुटकी लेते हुए आलोक राज ने रिप्लाई किया – “मीणा जी, अपनी गर्लफ्रेंड को बोलो कि वो अपने बाबूजी इस हफ्ते तक वेट करने के लिए मना ले, आपकी भी निकल पड़ेगी फिर।” यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई यूज़र्स ने इसे रीट्वीट व लाइक किया।

इसी बीच एक अन्य यूज़र ने आलोक राज से सवाल किया –
“सर मेरा एसएससी जीडी में सिलेक्शन हो जाएगा। फोर्थ ग्रेड का पेपर भी अच्छा हुआ है। तो मैं कौनसी नौकरी जॉइन करूं? कृपया मार्गदर्शन करें।”

इस पर आलोक राज ने लिखा –“सरहद पर रहने वाले मेरे मित्र, यदि दोनों में सिलेक्शन हो तो एसएससी जीडी बैटर है। सेंटर की नौकरी है, प्रमोशन के चांस ज्यादा हैं। हाई सेल्फ-स्टीम यानी सम्मान की सीढ़ी पर भी हाई है। साथ ही पूरे देश को देखने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर आप अपने जिले और घर के आसपास ही रहना चाहते हैं, तो चतुर्थ श्रेणी ठीक रहेगी।”

RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती का रिजल्ट भले ही लेट हो रहा हो, लेकिन इस बीच आलोक राज के ट्वीट्स उम्मीदवारों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *