जोधपुर स्कूलों का औचक निरीक्षण: शिक्षा मंत्री ने प्रार्थना गतिविधियों की सराहना, शौचालय की गंदगी पर जताई नाराजगी

By admin
1 Min Read

जोधपुर: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री और जोधपुर एवं फलोदी जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को जोधपुर के दो सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से स्कूल में हड़कंप मच गया।

मंत्री दिलावर ने बच्चों द्वारा की जा रही प्रार्थना, राष्ट्रगान, सुविचार और समाचार प्रस्तुति का बारीकी से निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की। इसके अलावा, बच्चों को सुबह के दूध वितरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलबाग में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल के शौचालय की गंदगी और जर्जर स्थिति देख नाराजगी जताई। उन्होंने प्रिंसिपल को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने और शौचालयों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने शिक्षकों से प्रार्थना सभा में नियमित राष्ट्रगान और सुविचार प्रस्तुत करने की व्यवस्था पर भी चर्चा की और इसे संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की गई।

मदन दिलावर ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी है और उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *