जयपुर में पहली बार होगा JSA सिल्वर शो, 250 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 10 हजार से अधिक B2B बायर्स होंगे शामिल

3 Min Read

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया JSA सिल्वर शो का पोस्टर विमोचन, बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

जयपुर: राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी पहल के तहत जयपुर में पहली बार JSA सिल्वर शो का आयोजन किया जाएगा। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (JSA) की ओर से आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित व्यापारिक आयोजन का पोस्टर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लॉन्च किया। यह तीन दिवसीय आयोजन 22, 23 और 24 नवंबर 2026 को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा।

देश-विदेश से आएंगे 250 से अधिक एग्जीबिटर्स

जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला ने बताया कि इस मेगा इवेंट में देश और विदेश से 250 से अधिक एग्जीबिटर्स हिस्सा लेंगे। साथ ही 10 हजार से ज्यादा B2B बायर्स और विजिटर्स के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन का उद्देश्य जयपुर और राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना तथा व्यापारिक अवसरों का विस्तार करना है।

राजस्थान के सिल्वर कारोबार को मिलेगा बड़ा मंच

एसोसिएशन के सेक्रेटरी राहुल जैन ने बताया कि अब तक राजस्थान के सिल्वर कारोबारी अपने उत्पादों के प्रदर्शन और व्यापार के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आयोजित प्रदर्शनियों पर निर्भर रहते थे। पहली बार जयपुर में इस स्तर का सिल्वर शो होने से देश-विदेश के खरीदार सीधे राजस्थान आएंगे, जिससे स्थानीय कारोबार को नई गति मिलेगी।

निवेश, रोजगार और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

शो के कन्वीनर अरुण गर्ग ने बताया कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि राजस्थान की पारंपरिक सिल्वर कारीगरी, हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने की पहल है। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ने, रोजगार के नए अवसर बनने और सिल्वर ज्वेलरी के साथ जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही निर्यात को भी नई रफ्तार मिलने की संभावना है।

पोस्टर विमोचन में ये रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शो की कन्वीनर अनीता ढींगरा, कोषाध्यक्ष दीपेश गोयल, निशांत विजयवर्गीय और कुशाल खूंटेटा सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *