स्व. दाखु देवी की पुण्य स्मृति में बर्फा परिवार करेगा आयोजन, सैकड़ों रक्तदाता होंगे सहभागी
बिलाड़ा: सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा के तत्वावधान में स्थानीय सीरवी समाज बगेची में 26 अक्टूबर, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से पूर्व रविवार को शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया।
समिति अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि यह शिविर स्व. दाखु देवी धर्मपत्नी स्व. दौलाराम बर्फा की पुण्य स्मृति में समाजसेवी बर्फा परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों रक्तदाता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सचिव चैनाराम पालावत ने बताया कि रक्त संग्रहण के लिए पारस ब्लड बैंक और एम.डी.एम. ब्लड बैंक जोधपुर की टीमों को आमंत्रित किया गया है।
पोस्टर विमोचन अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रूपसिंह परिहार, पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, अखिल भारतीय प्रांतीय महासभा के अध्यक्ष धन्नाराम लालावत, पूर्व चेयरमैन मनोहर हाम्बड, डेयरी अध्यक्ष धन्नाराम हाम्बड तथा परगना पूर्व अध्यक्ष नंदाराम मुलेवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।