पीसांगन में नाबालिग अपहरण मामला: आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

By admin
2 Min Read

पिकअप से किशोरी के अपहरण की कोशिश, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालिका सुरक्षित

अजमेर: थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

घटना 16 सितंबर की है, जब किशोरी मंदिर की ओर जा रही थी। तभी पिकअप चालक और उसमें सवार एक युवक बालिका का अपहरण करने लगे। परिजनों को जानकारी मिलते ही दोनों युवक किशोरी को वाहन से उतारकर भाग गए।

पीसांगन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपितों को पूछताछ के लिए थाने लाया। दोनों ने अपराध स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त पिकअप जब्त कर ली गई और आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपितों की पहचान 22 वर्षीय विकास कुमार मीणा (भाबरु थाना क्षेत्र, कोटपुतली-बहरोड़) और 29 वर्षीय मुकेश देपण (जेठाना, मांगलियावास थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ जेजे एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के साथ हैड कांस्टेबल गणेशराम सामरिया, छोटुलाल कारबाल, कांस्टेबल प्रकाश जाखड़, कैलाश उड़द, जगदीश प्रसाद, शिवराज भांबू, कुशाल पचार, सुखाराम माली, राजेन्द्र थांकण व सुशिल खाल्या शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *